फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1508 के लक्ष्य के सापेक्ष 1007 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का जायजा लेते सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह व अन्य। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना को मात देने में गुरुवार को आठ सीएचसी समेत 11 अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल की सबसे खराब प्रगति के कारण मात्र 66.80 प्रतिशत ही लक्ष्य की पूर्ति हो सकी। जिला पुरुष अस्पताल में 41.50 फीसदी और महिला अस्पताल में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 44.40 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने पहुंचे। जिले में 1,508 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,007 लोगों को ही टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जिले की आठ सीएचसी समेत 11 अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। एम्स, आईएमए भवन और जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी डलमऊ, जतुआ-टप्पा, खीरों, लालगंज, महराजगंज, नसीराबाद, सरेनी, ऊंचाहार में टीकाकरण हुआ।
जिला अस्पताल में हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी मौर्या सहित अन्य लोगों ने टीका लगवाया। जिला महिला अस्पताल में 162 लक्ष्य के सापेक्ष 72 और जिला पुरुष अस्पताल में 147 की जगह 61 लोगों को टीके लगे। आईएमए भवन में 193 के सापेक्ष 109 और एम्स में 40 के 26 लोगों में टीके लगाए गए।
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार को सीएचसी में 95 लोगों को टीका लगाया गया। तीनों चरणों में अब तक 444 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 384 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
सीएचसी प्रभारी भावेश सिंह ने बताया कि तीनों चरणों के शेष बचे हुए लोगों का अगले चरण में टीकाकरण किया जाएगा। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में पहला टीका स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र कुमार व दूसरा टीका डॉ. अमल पटेल को लगाया गया। डॉ. अमल ने बताया कि टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह रहा। किसी को भी टीका लगने के बाद समस्या नहीं हुई।
जिले में टीकाकरण की प्रगति
अस्पताल लक्ष्य टीकाकरण
जिला महिला अस्पताल 162 72
जिला पुरुष अस्पताल 147 61
आईएमए भवन 193 109
एम्स 40 26
डलमऊ 79 43
जतुआ-टप्पा 98 90
खीरों 95 95
लालगंज 200 154
महराजगंज 70 41
नसीराबाद 90 55
सरेनी 105 101
ऊंचाहार 229 160
कुल 1,508 1,007
महराजगंज में आज 125 राजस्वकर्मियों को मिलेगी पहली डोज
महराजगंज। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि शुक्रवार को तहसील के 125 राजस्व कर्मियों और अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होगा। गुरुवार को 70 लोगों में से 41 लोगों को टीके लगे। अब तक 347 के सापेक्ष 323 लोगों को टीका लगाया जा सुका है।
फुरसतगंज में 154 लोगों को लगा टीका
फुरसतगंज। अमेठी जिले की फुरसतगंज सीएचसी में गुरुवार को टीकाकरण का तीसरा सत्र हुआ। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में टीके लगाए गए। शाम तक 154 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 113 महिला व 41 पुरुष शामिल हैं। प्रभारी डॉ. एचपी यादव यादव ने बताया कि गुरुवार को शांतिपूर्वक टीका संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें