फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सूक्रोज इंजेक्शन का प्रयोग रोका, सैंपल जांच को

Wed, 16 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में इलेक्शन का नमूना लेते ड्रग इंस्पेक्टर ​शिवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां, महराजगंज और लालगंज सीएचसी में खून की कमी दूर करने के लिए मरीजों को लगाने वाले सूक्रोज इंजेक्शन के प्रयोग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यूपी सप्लाई कॉर्पोरेशन की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बछरावां सीएचसी पहुंचकर जेडीएलआई-820 बैच नंबर के सूक्रोज इंजेक्शन का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित बैच के इंजेक्शन मरीजों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सप्लाई कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी थी कि महराजगंज, बछरावां और लालगंज सीएचसी में मरीजों में सूक्रोज इंजेक्शन लगाने के बाद प्रतिकूल असर दिखाई पड़ रहा है। इसके चलते इंजेक्शन की गुणवत्ता परखने का अनुरोध किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बछरावां सीएचसी पहुंचकर सूक्रोज इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही नमूने की जांच रिपोर्ट आने तक तीनों सीएचसी में संबंधित बैच के इंजेक्शन के प्रयोग पर रोग भी लगा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें