फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, हत्या का आरोप

Sun, 12 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के केशरिया सलीमपुर की विवाहिता की मौत शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इससे विवाहिता की मां व परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पिता ने जायस थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार रात केशरिया सलीमपुर निवासी विमलेश (19) पत्नी अरविंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद मां पूरे भीखन शाह थाना मोहनगंज निवासी रामलली ने हत्या का आरोप लगाया। अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि 29 अप्रैल 2025 को बेटी की शादी अरविंद के साथ की थी।

दहेज के लिए बेटी को मारा पीटा गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जायस पुलिस को भी सूचना दी गई। शहर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि मामला अमेठी जिले का है। परिवार के लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें