फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेहरा सजा, बरात तैयार थी तभी पहली पत्नी पहुंची थाने, दूल्हा मंडप से सीधे कोतवाली पहुंचा; ऐसे खुली पोल

Wed, 22 Apr 2026 02:48 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बरात निकलने से पहले दूल्हे की पहली पत्नी बच्ची संग थाने पहुंच गई। महिला ने कोर्ट विवाह के दस्तावेज दिखाकर दूसरी शादी रोक दी। पुलिस दूल्हे को मंडप से कोतवाली ले आई। मामला सामने आने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया और जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में सेहरा सज चुका था और घर में बरात निकलने की पूरी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई और बरात के लिए तैयार दूल्हे को कोतवाली ले आई। मंगलवार को ऐन मौके पर दूल्हे की पहली पत्नी अपनी एक साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई और सारी पोल खोल दी, जिससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज सौंपे

पीड़ित महिला ने उन्नाव की अजगैन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज सौंपे। उसने पुलिस को बताया कि पहले पति से तलाक होने के बाद उसका अजगैन के दिरगज खेड़ा निवासी प्रवेश कुमार साहू से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। 

इसके बाद 16 जनवरी 2026 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला ने बताया कि वे दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन इसी बीच उसे भनक लगी कि उसका पति उसे धोखा देकर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने जा रहा है।

बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे को कोतवाली लाया गया

अजगैन कोतवाली के प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि प्रवेश ने अपनी पहली शादी की बात अपने घर वालों से छिपा रखी थी। बेटे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी न होने के कारण, परिजनों ने उसकी शादी रायबरेली के लालगंज में रासी गांव में तय कर दी थी और मंगलवार को बरात जानी थी। 

विज्ञापन


जैसे ही महिला की शिकायत मिली तो तुरन्त कार्रवाई करते हुए बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे को कोतवाली लाया गया है। प्रवेश अपनी पहली पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया है। उधर सरेनी थाना में जिस युवती की शादी प्रवेश से तय थी, उसने तहरीर दी है। उसके भाई का कहना है कि धोखा किया गया। सरेनी पुलिस अजगैन जाने की बात कह रही है। बहन को इंसाफ दिलाने के लिए वह अजगैन कोतवाली जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें