फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगामी 25 नवंबर को जिले के भ्रमण का कार्यक्रम तय हो गया है। वे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल हरचंदपुर, कान्हा गौवंश विहार त्रिपुला का निरीक्षण करने के बाद महिला थाने की भी निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकरियों व विभिन्न एनजीओ संग बैठक करेंगी। केंद्रीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण भी राज्यपाल के सामने होगा। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीएम और एसपी ने संभावित स्थानों व कार्यालय का निरीक्षण करके कमियों को दुरुस्त कराने का प्रयास किया।
राज्यपाल आनंदी बेन 25 को सुबह 10 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल हरचंदपुर पहुंचेंगी। इसके बाद 10:50 बजे वे कान्हा गौवंश विहार त्रिपुला के बाद 11.25 बजे महिला थाने पहुंचेंगी। 12 बजे तक भ्रमण के लिए आरक्षित किया गया है। 12.10 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचेंगी।
विज्ञापन

यहां आधे घंटे तक पढ़े रायबरेली कार्यक्रम के बाद ऑफिसियल मीटिंग होगी। केंद्रीय योजनाओं को भी जानेंगी। 15:35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगी। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने हरचंदपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं त्रिपुला स्थित कान्हा गोवंश विहार का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी स्वप्निल ममगाई ने महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि महिला थाना की साफ-सफाई, रिकार्ड एवं व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें। सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह का कहना है कि राज्यपाल का कार्यक्रम आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें