फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रायबरेली में महिला सभासद और उसके परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गुस्साए सभासदों ने थाने का घेरा

Tue, 09 Jun 2026 08:04 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में सरकारी तालाब पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद महिला सभासद और उनके परिवार पर हमला किया गया। घटना में कई लोग घायल हुए। नाराज सभासदों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रायबेरली में विवाद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर दबंगों ने मंगलवार को महिला सभासद और उसके परिवार के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें महिला सभासद सुनीता पाल और उसके देवर को चोटें आई।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल देवर को एम्स रेफर किया गया है। घटना से नाराज सभासदों ने मिल एरिया थाने का घेराव कर हंगामा किया। मामले में 17 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

धौरहरा मोहल्ले की सभासद सुनीता पाल के मुताबिक, सरकारी तालाब पर मोहल्ले के रहने वाले संतोष कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत नगर पालिका में की थी। बीती छह जून को संतोष समेत अन्य लोगों ने उनकी पिटाई की थी। 
विज्ञापन


थाने की पुलिस से लेकर पुलिस अफसरों तक मामले की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार सुबह दबंगों ने एक राय होकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से मुझे व परिवार के लोगों को पीटा गया। इसमें उन्हें व उनके देवर सुनील पाल (32) घायल हुए। देवर को कान, सिर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हें जिला अस्पताल से एम्स रेफर किया गया।

 

एरिया थाने पहुंचकर घेराव किया

घटना की जानकारी पर सभासद जयप्रकाश वर्मा, कुसुमा, श्रवण कुमारी, आसिफ, दीनदयाल, सबिस्ता बृजेश, कमरुद्दीन, अमर सिंह, रामसजीवन, सुनीता पाल ने मिल एरिया थाने पहुंचकर घेराव किया। मामले में कार्रवाई की मांग की।

नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर भी पहुंचकर मामले में  कार्रवाई कराने की बात कही।  सभासद जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस पीड़ित सभासद की दो बेटियों को थाने लाकर लॉकप में बंद कर दिया। मौके पर पहुंचकर बेटियों को घर पहुंचाया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। 

उधर, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित सभासद सुनीता पाल की तहरीर पर धौरहरा निवासी आलोक सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार, रामकुमार, अनुज और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। मामले में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

समय रहते हो जाती कार्रवाई तो न होता विवाद

सभासद सुनीता पाल पर हुए हमले की घटना पर सभासदों ने गहरी नाराजगी जताई है। सभासद परमजीत सिंह गांधी का कहना है कि सरकारी तालाब पर समय रहते अवैध कब्जा हटा दिया जाता तो यह विवाद न होता। पीड़ित सभासद की ओर से काफी पहले इसकी शिकायत भी पालिका में की गई थी।

यही नहीं घटना के बाद ईओ मौके पर जाकर पीड़ित सभासद का पक्ष जानने की कोशिश भी नहीं की। नगर पालिका की जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जे हो रहे हैं, लेकिन यह देखने वाला नहीं है। अवैध कब्जेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

टीम भेजी गई, होगी कार्रवाई-ईओ

नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि पालिका की टीम मौके पर भेजी गई है। जांच में तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा पाया गया तो उसे हटवाया जाएगा। साथ ही तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें