फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: रायबरेली में रिया यादव और प्रांजलि जायसवाल ने किया जिला टॉप, 86.31% रहा जिले का परिणाम

Fri, 25 Apr 2025 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसों पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख पाएं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद खुशियां मनाती छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। 

विज्ञापन


रायबरेली में मुराईबाग स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा रिया यादव ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में टॉप किया। इसी तरह 12वीं में इसी विद्यालय की प्रांजलि जायसवाल ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल करके जिला टॉप किया। 

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा

इस बार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा। गदागंज से दो, खीरों से दो, समेरी से एक, डलमऊ से सात, सतांव से तीन, बेलाखारा से एक, सलोन से एक, शहर से दो, लालगंज से एक, सरेनी से एक, बछरावां से एक छात्र ने टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी बोर्ड परिणाम: महज 43 दिनों में घोषित हुए परिणाम, हाईस्कूल में 90.11% और इंटर 81.15% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

हाईस्कूल परीक्षा में जिले में चौथा एवं खीरो ब्लॉक में पहला स्थान हासिल करने वाली दिपाली गुप्ता के पिता श्यामू गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं। जबकि, मां गृहणी हैं। दिपाली की बड़ी बहन यशी गुप्ता ने भी वर्ष 2023 की इंटर मीडिएट परीक्षा में 476 अंक 95.2 प्रतिशत हासिल कर जनपद में छठां स्थान व ब्लॉक में दूसरा स्थान हासिल किया था।

परिणाम आने के बाद खुशियां मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद

86.31 फीसदी बच्चों ने सफलता अर्जित की

पूरे जिले की बात करें तो 86.31 फीसदी बच्चों ने सफलता अर्जित की है। हालांकि इस बार जिले के मेधावियों को प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है। जिला स्तरीय मेरिट में 31 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें बालिकाओं की संख्या अधिक है।
 
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 72918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 69952 बच्चों ने परीक्षा दी थी। नतीजे घोषित हुए तो 60404 बच्चों ने सफलता अर्जित की। हाईस्कूल का परिणाम 88.07 फीसदी और इंटरमीडिएट का 84.55 फीसदी रहा। 
विज्ञापन

रायबरेली में छात्राओं ने किया अच्छा प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

इतने बालक-बालिकाओं ने टॉप टेन सूची में बनाई जगह

जिला स्तरीय वरीयता सूची में इंटर के 15 बच्चों ने जगह बनाई। इसमें 11 बालिकाएं और चार बालक शामिल हैं। इसी तरह हाईस्कूल की जिला वरीयता सूची में 16 बच्चों ने जगह बनाई। इसमें 12 बालिकाएं और चार बालक शामिल हैं। परीक्षाफल घोषित होने के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें