फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एकजुटता से मिली जीत, आगे भी होगा संघर्ष

Wed, 24 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दीवानी कचहरी ​स्थित सभागार में मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदा​धिकारियों के साथ बैठक करत
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी स्थित सभागार में मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, महामंत्री योगेंद्र कुमार दीक्षित ने वाराणसी की घटना को लेकर चर्चा की। वाराणसी के लाठीचार्ज की घटना के बाद सोमवार को हुई हड़ताल को सफल बनाने पर सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों की एकजुटता की वजह से हमें जीत मिली। वाराणसी प्रशासन को वकीलों के आगे झुकना पड़ा। आगे भी वकीलों के हित के लिए संघर्ष होगा। महामंत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज को नई दिशा देते हैं। जब उनका ही उत्पीड़न होगा तो काम कैसे चलेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार वाजपेयी, राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वकीलों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री गोविंद बहादुर सिंह, शुभम अवस्थी बल्लू, सुभाष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हिमांशूधर सिंह, संजय मिश्र, मुकेश कुमार सिंह, करुणेंद्र मिश्र, अनुराग उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें