फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक
विज्ञापन
लालगंज। बांदा-बहराइच हाईवे पर शनिवार दोपहर आनापुर मोड़ गांव के पास उन्नाव हाईवे के फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चकवापुर मजरे बेहटाकला गांव निवासी पिंटू (23) पुत्र रमेश अपनी चचेरी भाभी शशि (25), बहन रेनू (26), भतीजी लाडो (12), बेटे अभिषेक (6) के साथ बाइक से फतेहपुर जिले के रानीपुर कटील गांव में आयोजित निकासन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आनापुर गांव के पास पेट्रोलपंप पर पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही पिंटू बाइक लेकर सड़क पर आए तो इस दौरान उन्होंने सामने से आ रहे ट्रेलर को देखकर बाइक किनारे रोक दी।
इसी बीच आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना से सामान उतारकर उन्नाव की ओर जा रहा ट्रेलर फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार आ गए। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि लाडो, अभिषेक और शशि की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लाडो गंभीर बताई जा रही है। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन


गेहूं की कटाई के लिए गांव आया था पिंटू
पिंटू की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। लोग उस घड़ी को कोस रहे हैं, जिस समय पिंटू परिवार समेत फतेहपुर जाने के लिए निकला था। पिंटू पंजाब के चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। वह एक माह पहले ही गेहूं की कटाई के लिए गांव आए थे। जल्द ही पिंटू पंजाब वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें