फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू पिकअप पलटी, छह बराती हुए घायल

Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बछरावां रोड पर शहजौरा गांव के निकट शुक्रवार को बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लच्छीवा का पुरवा मजरे चांदा टीकर गांव निवासी कल्लू के बेटे अमित गोड़िया की बरात जोहवा सरकी गई थी। वहां से लौटते समय पिकअप शहजौरा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें बैठे लोग गाड़ी के नीचे दब गए। उनकी चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औ सभी को बाहर निकाला।

दुर्घटना में पिकअप के चालक चांदाटीकर निवासी महेश, भोला, चांदा टीकर गांव के मनीष, फतेहपुर थरियांव के अर्जुन, बहाई के पहाड़ीपुर निवासी भानू और बाबा का पुरवा निवासी शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ता देख चिकित्सक ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें