फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ताऊ-भतीजे को रौंदते हुए पलटी बेकाबू कार

Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन प्रतापगढ़ हाईवे पर हादसे के बाद पलटी कार।
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। सलोन-प्रतापगढ़ हाईवे पर बुधवार को बाइक सवार ताऊ-भतीजे को पीछे से रौंदने के बाद कार खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में ताऊ-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हुए। दोनों वाहन छोड़कर भाग निकले। कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुर कोटवा गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा (46) बीमार थे। एम्स में इलाज के लिए गए थे। दोपहर दो बजे के आसपास अनिल बाइक से भतीजे चेतन मिश्रा (15) के साथ घर जा रहे थे। सलोन-प्रतापगढ़ हाईवे पर गोसाई का पुरवा गांव के पास रायबरेली से सलोन की तरफ जा रही बेकाबू कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।

हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले कि ताऊ-भतीजे को अस्पताल पहुंचाया जाता, उनकी मौत हो गई। कार सवार चालक समेत दो लोगों को चोटें आईं। कार्यवाहक भदोखर थाना प्रभारी सौरभ बालियान का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कार की रफ्तार अधिक थी। चालक कार संभाल नहीं पाया। कार को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें