फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार नइया नाले में पलटी, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात कार नइया नाले में पलट गई। इससे उस पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता-इन्हौना मार्ग पर बुधवार रात सेमरौता की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर नइया नाले में पलट गई। इससे उसमें सवार विश्वजीत सिंह उर्फ विक्की (35) पुत्र रमेश बहादुर सिंह निवासी अमिलहा मजरे बारा कोतवाली हैदरगढ़ और जयसिंह (25) पुत्र बजरंग सिंह निवासी बबुआपुर कोतवाली हैदरगढ़ जिला बाराबंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि ये दोनों रायबरेली से अपने किसी रिश्तेदार के यहां से वापस जा रहे थे, तभी सेमरौता नइया नाले पर कार अनियंत्रित होकर सीधे पानी में जा घुसी। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि नइया नाले में कार पलटने से दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव निवासी आरिफ (23) और पूरे फजा मजरे भांव निवासी राजन मौर्य (21) बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरियापुर चौराहा के पास पुलिस वाहन चेकिंग लगाए थी।
इसी डर के चलते बाइक सवार दोनों युवक दरियापुर से पीछे मुड़कर आगे बढे़। इसी बीच प्रयागराज की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल आरिफ की मौत हो गई, जबकि राजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी चालक कार लेकर फरार हो गया। थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें