फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मामा-भांजे ने युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 23 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को मामा-भांजे पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसकी बेटी को नौ साल पहले युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी की शादी गैर जनपद में तय कर दी।
विज्ञापन


शादी तय होने पर आरोपी ने बेटी की अश्लील फोटो उसके होने वाले पति के पास भेज दी। इससे बेटी की शादी टूट गई। मामले की शिकायत पुलिस से की थी। कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने जबरन उसकी बेटी की शादी आरोपी युवक से करा दी। पीडि़त के मुताबिक युवक उनकी बेटी को लेकर अपने मामा के वहां चला गया।

बीती 22 अप्रैल को युवक व उसके मामा ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर बेटी को पीटा। बेटी को लुधियाना, अंबाला, दिल्ली ले गए, वहां पर भी बेटी का शारीरिक शोषण किया। बाद में बेटी को आरोपी अपने गांव ले आया और कमरे मेंं बंद कर दिया। आरोपी बेटी को बेचना चाहता था। इस बीच बेटी मौका पाकर बीते 15 सितंबर को भागकर घर आ गई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि अदालत के आदेश पर पीडि़त पक्ष की तहरीर पर निगोही गांव निवासी सुभाष कोरी और उसके मामा जगदीशपुर निवासी रमेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें