फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ऊंचाहार देहात का नगर पंचायत में होगा विलय

Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंचाहार देहात व सरांय परसू गांव के राजस्व गांव मदारीगंज को नगर पंचायत में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 25 हजार की आबादी को नगर की सुविधाएं मिलेंगी। नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए गांवों के विलय करने का प्रस्ताव एसडीएम ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन


जिले मुख्यालय से 35 किमी दूर दक्षिणी सीमा पर स्थित ऊंचाहार नगर पंचायत का गठन 1983 में हुआ था। 10 वार्डों की इस नगर पंचायत की आबादी 25 हजार है। समय के साथ नगर में विकास की गति व सुविधाएं बढ़ती गई, लेकिन नगर पंचायत जिले की छोटी नगर पंचायतों की श्रेणी में ही थी। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत का दायर बढ़ाने की प्रकिया चल रही है।

अब नगर पंचायत में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 15 की जाएगी। अधिकारियों की माने तो ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत व मदारीगंज गांव को नगर में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेज गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने बताया कि विस्तार के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें