फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

Sat, 14 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। सलोन-जायस मार्ग पर धरई बाजार के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। परिजन उन्हें एम्स अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के अटावां गांव निवासी जसवंत सिंह और पवन कुमार सिंह उर्फ पप्पू कपूरपुर गांव के ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे लौटते समय सलोन की ओर से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीओ यादवेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें