रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने शुक्रवार को काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल सवा आठ घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल साढ़े पांच घंटे और लुधियाना-गया स्पेशल चार घंटे विलंब से आई। नियमित ट्रेनों में प्रतापगढ़-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस ने सवा तीन घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने तीन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दो घंटे और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे इंतजार कराया। इसी तरह सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत 10 मिनट लेट रही। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।