फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sun, 25 Oct 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेनीपुर बरहुआ गांव के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल से एम्स रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर निवासी अमित सिंह (40) शुक्रवार रात किसी काम से बेनीपुर गांव गए थे। रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। हरचंदपुर थाना क्षेत्र निवासी मोनू लोधी (35) अपने साथियों अंकित और सरवन के साथ बाइक से जा रहे थे। बेनीपुर बरहुआ गांव के पास दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं।

हादसे में अमित सिंह और मोनू की मौत हो गई, जबकि अंकित और सरवन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अंकित को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सरवन मौके से चला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय रात में अंधेरा था और दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। टक्कर में दोनों मृतकों के सिर पर चोटें आई थीं। लोगों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर महराजगंज कोतवाली प्रभारी को मौके पर भेजा गया। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


घर में नन्हे मेहमान के आने से पहले छाया मातम
हलोर। पखनपुर गांव निवासी अमित सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनके पिता लवकेश सिंह कोटेदार हैं। अमित दो भाइयों में सबसे बड़े थे और पिता के काम में हाथ बंटाते थे। करीब छह साल पहले उनकी शादी टूक गांव निवासी मीनू से हुई थी। बताया जाता है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और परिवार को जल्द ही घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिलने वाली थी। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशियों के बीच अमित की मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित की मौत से उनके छोटे भाई अंकित, पिता और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें