यूपी के रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के बरहुवां में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हादसे में मृत एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान कराने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस मृतकों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है।