फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर नीलांचल एक्सप्रेस में हंगामा करने वाले दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नीलांचल एक्सप्रेस में मंगलवार को नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले दो युवकों को यूपी 100 डायल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जीआरपी मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से पुरी जा रही गाड़ी संख्या 12876 नीलांचल सुपर फास्ट में यात्रा कर रहे किसी महिला यात्री ने यूपी 100 में फोन करके सूचना दी कि उनके बोगी में सफर कर रहे दो युवक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंची तो यूपी 100 पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर जीआरपी के सुपुुर्द कर दिया। जीआरपी थानेदार रविंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि सीट को लेकर नशे में धुत होकर दोनों युवक हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराया गया है। प्रकरण में किसी यात्री ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें