फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया और बाईपास पर फंसे दो ट्रक, जाम

Wed, 15 Jul 2015 12:01 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन में निर्माणाधीन रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर मंगलवार को निर्माणाधीन पुलिया और बाईपास में दो ट्रकों फंसने से आवागमन ठप हो गया। इस दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


 गर्मी में राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी मंगवाकर दोनों ट्रकों को बाहर निकलवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।

रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सलोन क्षेत्र के गणेशगंज के पास पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया के बगल से बाईपास बनाया गया है।
विज्ञापन


 रायबरेली की ओर से दो ट्रक आगे पीछे जा रहे थे। एक चालक निर्माणाधीन पुलिया से वाहन निकाल रहा था। इसी दौरान वह फंस गया। दूसरा ट्रक बगल से बने बाईपास से निकल रहा था। वह भी फंसा गया।
विज्ञापन


दोनों ट्रकों के फंसने से आवागमन बाधित हो गया। करीब दो घंटे बाद ट्रकों को बाहर निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें