फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Sat, 06 Aug 2016 01:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : getty images
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत हो गई। जगतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक की टक्कर से वृद्धा की जान गई। वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक ने महिला को रौंद दिया।
विज्ञापन


छीछेमऊ गांव की रहने वाली सरजू देई (85) शुक्रवार रात खेत गई थी। गांव के पास ही उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घर वाले महिला को लेकर रायबरेली आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टर ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है। जगतपुर थानेदार बीएन शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गूढ़ा गांव निवासी सुमन देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें