फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इससे कार पर सवार मामा-भांजे की मौके पर मौत हो गई। कार सवार अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हादसे की वजह चालक को नींद आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के गांव अमरेमऊ मजरे जलालपुर थाना करौंदीकला निवासी सुनील कुमार पांडेय अपने पिता की मृत्यु की खबर पाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली से घर जा रहा था। साथ में उसकी बहन रेनू, दस माह का भांजा व बेटा प्रशांत भी थे। कार शैलेंद्र यादव चला रहा था। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुुल्तानपुर हाईवे पर चिलौली गांव के निकट चालक शैलेंद्र को झपकी आ गई।
इससे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। जोरदार टक्कर की वजह से कार के परखचे उड़ गए। कार पर सवार सुनील कुमार पांडेय (42) व उसके दस माह के भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार में बैठी उसकी बहन रेनू, पुत्र प्रशांत व चालक शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे इन्हौना चौकी इंचार्ज तनुज कुमार पाल ने घायलों को 108 एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर भेजवाया। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। चौकी इंचार्ज तनुज ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें