फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस ने बुधवार रात युवक की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया गया। बनिया का पुरवा गांव निवासी जग प्रसाद प्रजापति और रामशंकर के बीच भूमि विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

भूमि पर जग प्रसाद ने तार बांध रखा था। मंगलवार सुबह रामशंकर आदि ने तार को खोल दिया था। इसी को लेकर मारपीट हो गई। भूमि विवाद में विपक्षियों ने जग प्रसाद के बेटे भरत कुमार (20) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके घटना की पड़ताल शुरू की थी। बुधवार रात मिल एरिया थानेदार धर्मेंद्र कुमार दुबे ने मुखबिर की सूचना पर डिघिया चौराहा के पास से आरोपियों को दबोच लिया। थानेदार ने बताया कि रामशंकर पासी उर्फ शंकर पासी और विजय पासी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। तीसरे आरोपी सुजीत पासी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें