अक्षय तृतीया पर सोमवार को सराफा व्यापारियों ने करीब दो करोड़ का कारोबार किया। सुबह से ही लोगों में अक्षय तृतीया पर उत्साह देखा गया। यही वजह रही कि सराफा बाजार में चहल-पहल दिखी। लोगों ने खूब सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी की। खासकर महिलाओं में इस मौके पर जबरदस्त उत्साह देखा गया। दोपहर में धूप होने के बावजूद इसका असर नहीं दिखा और देर शाम तक लोग दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे।
अक्षय तृतीया का व्यापारियाें को काफी इंतजार रहता है। सोमवार को सुबह से सराफा व्यापारी दुकानों पर पहुंच गए। दुकानों की सफाई कराई। वहीं पूरे विधिविधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक से सजावट की गई। लोगों ने सराफा बाजार पहुंचकर सोने-चांदी के आभूषण खरीदे।
संध्या देवी, अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें हर साल अक्षय तृतीया का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदती हैं। इस बार भी खरीदारी की। इसी तरह अलंकृता सिंह, मोनिका साहू का कहना है कि उन्होंने इस शुभ दिन में खरीदारी की। व्यापारी संतोष प्रसाद का कहना है कि अक्षय तृतीया पर बिक्री ठीक रही। व्यापारी आशु गुप्ता का कहना है कि लोगों में उत्साह रहा। इसी तरह सोनू, राजू सोनी का कहना है कि शुभ के लिए लोगों ने चांदी के सामान ज्यादा खरीदना पसंद किया है।
गंगातट पर स्नान के बाद की पूजा अर्चना
अक्षय तृतीया पर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। जिले के डलमऊ, ऊंचाहार, सरेनी, गदागंज के गंगातटों पर लोगों तड़के ही पहुंचकर डुबकी लगाई। वहीं गंगा मइया की पूजा अर्चना की सुख समृद्धि का वरदान मांगा। इस दौरान लोगों ने पुरोहित, पंडों और जरूरत मंदों को दान भी दिया।
महंगाई के बावजूद दिखा उत्साह
अक्षय तृतीया पर लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोेना और चांदी महंगा होने के बावजूद लोगों में खरीदारी करने में उत्साह देखा गया। खासकर महिलाओं में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में उत्साह रहा। -प्रदीप त्रिवेदी, अध्यक्ष सराफा संघ