फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, 16 घायल

Tue, 09 May 2017 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident - फोटो : getty images
विज्ञापन
जिले में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने तांगे में टक्कर मार दी। इससे तांगा चालक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हुआ। हादसे में तांगा क्षतिग्रस्त हो गया और घोड़ी की मौत हो गई।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र में युवक को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। भदोखर और ऊंचाहार थाना क्षेत्र में टैम्पो पलटने से 12 मुसाफिर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी रहमत अली (40) मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करता है।

सुबह छतैया के पास से मिट्टी भरकर तांगे पर लादकर घर जा रहा था। साथ में उसका भतीजा रिजवान (10) भी था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर थाने से कुछ दूरी पर स्थित पेपर मिल गेट के पास लखनऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस ने तांगे में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रहमत अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे को मामूली चोटें आई। टक्कर इतनी तेज थी कि तांगा क्षतिग्रस्त हो गया और घोड़ी की भी मौत हो गई। बस किस डिपो की थी, इसकी जानकारी किसी की नहीं हो पाई। कार्यवाहक थानेदार पंकज त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लिया। कार्यवाहक थानेदार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसी तरह हाईवे पर कठवारा गांव के पास लखनऊ जा रही कार बेकाबू होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार चालक आजमगढ़ के रहने वाले मुकुट बिहारी, फतेहपुर के हथगांव के रहने वाले लक्ष्मीकांतव यहीं का रहने वाला चालक श्रवण कुमार घायल हुए।

चालक के साथ दोनों लोग पीजीआई लखनऊ में भर्ती किसी मरीज को देखने जा रहे थे। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवदत्त मजरे धूता गांव ऊंचाहार-उन्नाव मार्ग पर है। गांव निवासी अजय कुमार (26) रविवार रात घर के बाहर सो रहा था। रात में किसी काम के लिए उठा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौैत हो गई।

सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि शव कई टुकड़ों में बंट गया था। एसओ हंसराज यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मो.कुचरिया गांव के पास अगले हिस्से का टायर पंचर होने पर टैम्पो पलट गया।

इससे टैम्पो पर सवार दयाराम (48) निवासी हरदी टीकर जगतपुर, अकबरी (58) पत्नी शहजाद निवासी जमालपुर थाना भदोखर, रेखा (23), श्रीमती (50) निवासी महेशगंज थाना ऊंचाहार, संगीत (22) निवासी भांव थाना भदोखर, चालक परवर (35) घायल हो गए।

सभी को हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टैम्पो सवारियां भरकर ऊंचाहार से जिला मुख्यालय आ रहा था। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। 

रोहनियां प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ऊंचाहार की ओर आ रहा एक टैम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

इससे उस पर सवार रमेश कुमार (28), शिल्पी (14), सहदेव (45), राजरानी (35), शुभम सिंह (22) व प्रीति (21) दब गए। घटना के बाद चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और सीएससी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें