फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग

Sun, 05 Apr 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। थानाक्षेत्र कन्नावां में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं धमाके के साथ सिलिंडर फटने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना के बाद बछरावां चेयरमैन रामजी चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को राशन और कपड़ों की मदद की। पीड़ित परिवार के अनुसार दोनों घरों का करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल गया है। गांव निवासी सूरजपाल और अमित शनिवार को खेत में गेहूं काट रहे थे। खेत पर सूरजपाल का साथ देने के लिए उनकी पत्नी और बेटे भी काम कर रहे थे। घर में उनकी पुत्री रामदुलारी, बहू शीला देवी व तीन माह का नाती मौजूद था। वहीं अमित के घर में उसकी पत्नी व उसके दो छोटे बच्चे थे।

इसी दौरान सूरजपाल के घर के बाहर लगी बिजली की केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी उस समय किसी को नहीं हो सकी। घटना के समय सूरजपाल की बहू शीला घर से कुछ दूरी पर फेरी वाले से सामान खरीद रही थी। जब घर से धुआं और आग की लपटें दिखना शुरू हुई तो शीला के शोर मचाने पर लोग मदद से लिए दौड़ पड़े। सबसे पहले सूरजपाल व अमित के घरों से बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद आग बुझाने के लिए जतन किए गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी सूरज पाल और अमित को दी गई तो दोनों भागते हुए घर की ओर पहुंचे। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी जानकारी दी। इस बीच सूरजपाल के घर में रखा सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के गांवों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद भीड़ आग बुझाने में लगी रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब पहुंची तो उसे आग बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। मामले की जानकारी राजस्व विभाग को भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें