जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने जगतपुर कोतवाली परिसर में बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अमरनाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ भीख गांव मोड़ के पास जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के जड़ैया मजरे कल्याणपुर सुरजई, पूरे मेहरबान का पुरवा निवासी दीपेंद्र यादव उर्फ प्रयांशू को पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं।