फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अधेड़ समेत दो की मौत, 27 महिलाओं समेत 60 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना की चपेट में आने के बाद शुक्रवार को अधेड़ समेत दो और मरीज की मौत हो गई। अधेड़ को गुरुवार को ही केजीएमयू लखनऊ से रेलकोच के एल-2 हॉस्पिटल में लाया गया था। जबकि महराजगंज के युवा कोटेदार ने बाराबंकी के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को 27 महिलाओं समेत 60 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मधुपुरी व पीएनबी शाखा में पांच-पांच, कोलवा व फिरोजगांधी कॉलोनी में चार-चार केस और घोसियाना, हलोर, अतरेहटा, सुलखियापुर, अस्थेराय पुरवा में भी एक से अधिक मरीज मिले।
मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शिवगढ़ क्षेत्र के केशवखेड़ा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक के बाद केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।
विज्ञापन

मरीज को गुरुवार को ही केजीएमयू से रेलकोच के एल-2 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। महराजगंज क्षेत्र के युवा कोटेदार ने बाराबंकी के अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम दम तोड़ा।
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 60 नए मरीज मिले हैं। जिसमें 27 महिलाएं शामिल हैं। राही क्षेत्र के मधुपुरी और शहर के सिविल लाइंस स्थित पीएनबी शाखा के पांच-पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा कोलवा में चार, हलोर में तीन, घोसियाना में तीन, फिरोज गांधी कॉलोनी में चार, अतरेहटा में दो, सुलखियापुर में दो, अस्थेरायपुर में दो लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिले के राजघाट, लालगंज, बेलागुसीसी, मुरइयापुर, रामजीपुरम, सोरा, फरीदपुर, गौरा उबरनी, जगतपुर, वीरगंज बाजार, कुंदनगंज, आदर्श नगर, लोक निर्माण विभाग की कालोनी, सूर्यापुरम, देवगांव, जैतपुर, पूरे मिश्रन, लोहानीपुर, पूरे काजी, गदागंज, इब्राहिमपुर, भादूपुर, नरसवा आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीह सीएचसी में शुक्रवार को 75 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें सेनाचक मजरे खेतौधन निवासी युवक पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऊंचाहार क्षेत्र के बिक़ई गांव में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिली आशा बहू के पति की रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आ गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि 19 लोगों की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें आशा बहू के पति संक्रमित मिला है।
लालगंज कस्बे के घोसियाना मोहल्ला में शुक्रवार को हुई रैपिड एंटीजन जांच में मोहल्ले की एक महिला सहित दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जबकि ब्लॉक कार्यालय में तैनात एपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रणगांव निवासी एक युवक कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।
जिले में इलाज के दौरान कराई गई एंटीजन जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। ऐहार गांव निवासी एक बैंक के संविदा कर्मचारी की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्लॉक कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को दफ्तर को सील कर पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया की घोसियाना मोहल्ला में कुल 52 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। जिसमें एक महिला व एक पुरुष की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें