फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिस से मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एसएसबी जवान के माता-पिता से की थी 5.35 लाख की लूट

Tue, 12 May 2026 12:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में पुलिस से मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इन्होंने तमंचे के बल पर एसएसबी जवान के माता-पिता से 5.35 लाख की लूट की थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रायबरेली के बछरावां में एसएसबी जवान दुर्गेश कुमार के माता-पिता से लूट करने वाले दो बदमाश सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पांच दिन पहले इन्होंने तमंचे के बल पर 5.35 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


बताया गया कि दूलमपुर मजरे कुंदनगंज गांव निवासी संतराम अपनी पत्नी शंभू देवी और पांच वर्षीय पोते ध्रुव के साथ बुधवार शाम 7 बजे महराजगंज इलाके के घुरौना गांव बाइक से निमंत्रण में जा रहे थे। करनपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दंपती ने विरोध किया तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

इसके बाद बदमाशों ने संतराम की पत्नी की चेन समेत पांच लाख के जेवर उतरवा लिए। 35 हजार रुपये की नकदी छीन ली। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक से भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में लूट की एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


घटना के खुलासे को लेकर एसपी रवि कुमार के निर्देश पर एसओजी, सीओ महराजगंज, एएसपी पर्यवेक्षण और बछरावां पुलिस की टीम को लगाया गया था। सोमवार रात बछरावां के देवपुरी के बगल में शारदा सहायक नहर के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान लूट में शामिल चंद्रशेखर केशरवानी उर्फ पप्पू निवासी चौक बाजार माधौपुर गौरीगंज अमेठी और सोनी सिंह उर्फ शिव सहाय निवासी प्रतापगढ़ बाइक से आते दिखे।

इस पर पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके सीएचसी, बछरावां पहुंचाया। एएसपी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें