फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस की अनदेखी पर दो निर्माणाधीन भवन सील

Wed, 07 Dec 2016 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन सील करती आरडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्य बंद कराने के नोटिस को अनदेखा कर मानचित्र के विपरीत कार्य करने पर बुधवार को आरडीए की टीम ने अभियान चलाकर अवर अभियंताओं ने निर्माणाधीन दो भवनों को सील कर दिया। वहीं एलपीएस के परिसर में चल रहे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने की बात कही। 
विज्ञापन


रायबरेली विकास प्राधिकरण के वीसी ओपी राय के निर्देश पर सहायक अभियंता विश्वनाथ के साथ अवर अभियंता एसके दीक्षित, रबीश अग्रवाल, एमके शर्मा ने बुधवार को अभियान चलाकर एकता विहार के सामने स्थित राजेश सोनकर का निर्माणाधीन भवन व किशुनपुर राय में भगौती प्रसाद की निर्माणाधीन बिल्डिंग सील की।

वहीं एलपीएस परिसर में बन रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया। एक्सईएन एसके सिन्हा ने बताया कि धारा 27 और 28 का नोटिस जारी किया जाएगा। बिना मानचित्र के निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें