फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवकों की पिटाई मामले में दो सिपाहियों का तबादला

Fri, 09 Jan 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। चोरी के मामले में युवकों की पिटाई करने वाले दोनों सिपाहियों का तबादला कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। महराजगंज इलाके के रसेहता गांव निवासी नीरज गुप्ता की अमावां कस्बे में किराना की दुकान है। एक सप्ताह पहले नीरज की दुकान में चोरी हो गई थी। अमावां चौकी में तैनात सिपाहियों ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए पूरे सरदार का पुरवा गांव निवासी राजेश, रिंकू पासी और श्यामू पासी को पकड़कर शनिवार को चौकी लाए थे और पिटाई की थी। पिटाई से रिंकू पासी की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


बीते छह जनवरी को बछरावां विधानसभा सीट के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती की अगुवाई में लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया था। सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार को मामले की जांच सौंपी थी। मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अमावां चौकी में तैनात सिपाही राजेश यादव का हरचंदपुर और कपिल का तबादला ऊंचाहार कोतवाली किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें