फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आवारा पशु से टकराईं दो बाइक, किशोर समेत दो की मौत

Sat, 18 Apr 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में हादसे में दो लोगों की हुई मौत के बाद सीएचसी में परिजन व ग्रामीणों की ल
विज्ञापन
सलोन। सलोन-जौनपुर हाईवे पर उसरी नहर के समीप बृहस्पतिवार रात आवारा पशु से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शाहबाजपुर गांव निवासी अभिराज शर्मा (16) पुत्र सुरेश, अपने दोस्त अनिकेत पटेल (20) पुत्र विजय नाथ निवासी अतागंज उसरी के साथ रात करीब नौ बजे बाइक से गणेशगंज जा रहे थे। उधर, जमुरवा खुर्द निवासी अंकित कुमार (25) पुत्र नन्हे और पटकापुर कमालगंज निवासी अंकित (25) पुत्र राम कुमार एक निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसरी नहर के पास पहले अंकित कुमार की बाइक आवारा पशु से टकराई। इसी दौरान सामने से आ रहे अभिराज की बाइक भी अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई। हादसे में जमुरवा खुर्द निवासी अंकित कुमार और शाहबाजपुर निवासी अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिकेत पटेल और अंकित पुत्र राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें एक किशोर समेत दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें