फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर दो बाइकें टकराईं, तीन घायल

Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। सलोन क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सेमरा गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भखरी निवासी जियालाल (50) उमरन चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे। सेमरा गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर उसरैना निवासी हरिलाल अपनी पत्नी मोहनी को जगतपुर स्थित मायके से विदा कराकर घर लौट रहे थे। हादसे में जियालाल, हरिलाल और मोहनी घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल पांडेय ने बताया कि घायल जियालाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल
महराजगंज। क्षेत्र में लोदीपुर गांव की पुलिया के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। टिकरवल मजरे जतुवा टप्पे निवासी सतीश सिंह अपनी पत्नी मीना सिंह के साथ शनिवार को महराजगंज बाजार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


घर में होने वाले मांगलिक कार्यक्रम के लिए वे सामान खरीदने गए थे। लोदीपुर गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सतीश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें