फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: त्रयंबकेश्वर ने विवेक को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Wed, 21 Jan 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में फीरोज गांधी काॅलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का मैच खेलते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
रायबरेली। फीरोज गांधी कॉलेज में मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नाकआउट आधार पर हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दांव दिखाए। पहले मैच में त्रयंबकेश्वर ने कुशाग्र को हराया। दूसरे मैच में विवेक सिंह ने अनुभव सिंह को शिकस्त दी। अनुराग ने आशीष को हराकर तीसरा मैच अपने नाम किया। चौथे मैच में प्रसेंद्र राय ने ओम कुमार को हराया। पांचवां मैच आदर्श गुप्ता ने अंश को हराकर जीता। छठे मैच में महिमा तिवारी शिवानी को शिकस्त दी।
विज्ञापन

इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें त्रयंबकेश्वर ने अमर बहादुर को हराया। विवेक ने अनुराग को, प्रसेंद्र राय ने आदर्श को और आदर्श गुप्ता ने महिमा तिवारी को शिकस्त दी। प्रथम सेमीफाइनल त्रयंबकेश्वर व विवेक सिंह के बीच हुआ। इसमें त्रयंबकेश्वर ने जीत दर्ज कराई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार त्रिपाठी, एनके सिंह, अरुण कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन सी लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें