इस दौरान जमकर हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी तत्काल पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। डीएम ने बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएम-एसपी ने स्ट्रॉंग रूम में मतपेटी रखवाई। गोविंदपुर मजरे सरायं मानिक के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 57 के पीठासीन अधिकारी राम बहादुर सिंह थे।
वहां पर 4.30 बजे अफवाह फैली की मुनीष नाम का एक ग्रामीण फर्जी मतदान कर रहा है। इसका एजेंटों ने विरोध किया और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी से भी गाली-गलौज हुई।
यही नहीं मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया। इसकी सूचना अधिकारियों को दी। डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी श्रीकांत सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां भांजकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।
पीठासीन अधिकारी ने बताया कि फर्जी मतदान की अफवाह फैला करके मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने मतपेटी उलट दी, जिससे पानी मतपेटी में नहीं गया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
डीएम ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
उधर, एजेंटों का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी की मिलीभगत से एक ही व्यक्ति से कई बार फर्जी मतदान कराया गया। घटना के बाद मतदान नहीं हुआ। डीएम और एसपी ने मतपेटी को स्ट्रॉंग रूम राजकीय इंटर कॉलेज डीह में रखवाई।