फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में भीषण हादसा: ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, जीजा-साली की मौत... सात लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 26 Nov 2024 12:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
रामसजीवन और कंचन की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसा गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के दरीबा के पास हुआ।

विज्ञापन


गुरुबख्शगंज के जगतपुर बिजखौरा गांव निवासी राम सजीवन, साली कंचन और पत्नी सुमन तथा बच्चों के साथ रायबरेली से सुबह करीब पांच बजे गांव के लिए ई रिक्शा से निकले। रास्ते में कोहरा होने से दरीबा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।

इसमें इस रिक्शा के आगे बैठे राम संजीवन की मौत हो गई तथा पीछे बैठी राम सजीवन की साली कंचन की भी मौत हो गई। वहीं सुमन, आदित्य (13), राशी (5), अरुण (14) समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से आदित्य और राशी को एम्स रेफर कर दिया गया। 

बैग से जेवर गायब

बताते हैं कि मृतका कंचन का विवाह हाल ही में हुआ था और वह अपने जेवर का बैग साथ लिए हुए थी। घटना के बाद जेवर गायब हो गए। इस पर परिजनों ने आक्रोश जाहिर किया है। एंबुलेंस चालक और पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें