फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक से मौरंग उतारते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

रायबरेली शहर स्थित ईदगाह के निकट से एक ट्रक मौरंग लेकर मोहनगंज कस्बा निवासी नफीस अहमद के घर गया था। मिल एरिया थाना क्षेत्र के ताजपुर अमावां निवासी ट्रक चालक पवन कुमार (35), मोहनगंज थाना क्षेत्र के कमई निवासी क्लीनर सुरेंद्र कुमार गौतम ट्रक लेकर पहुंचे थे। साथ में गए रायबरेली शहर के रेतीखुर्द निवासी राममिलन पासी, रुपामऊ निवासी राकेश कुमार यादव मौरंग उतारने लगे।
कुछ देर बाद चालक पवन कुमार ट्रक पर चढ़कर देखने लगा कि मौरंग कितनी उतारी गई है, इसी दौरान ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में वह आ गया। उसे बचाने दौड़ा क्लीनर भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक चालक पवन कुमार की मौत हो गई जबकि क्लीनर झुलस गया। झुलसे क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष मोहनगंज जाबेद इकबाल ने कहा कि तहरीर पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें