फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज नहीं आएंगी त्रिवेणी और जनता मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें निरस्त होने के कारण सोमवार को नहीं आएंगी। इनमें शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल और देहरादून-बनारस जनता मेल शामिल हैं। रविवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस नहीं आई, वहीं वंदेभारत समेत कई ट्रेनों ने इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक घंटे और गोरखपुर लौटने वाली यही ट्रेन पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ने पौने तीन घंटे, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने सवा दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार कराया। प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौने दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई।
बनारस-देहरादून जनता मेल, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौन घंटे और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें निरस्त हो रही हैं। कोहरे के साथ ही माघ मेला की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है, जिससे लेटलतीफी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें