रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें निरस्त होने के कारण सोमवार को नहीं आएंगी। इनमें शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल शामिल है।
रविवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) भी नहीं आई। वंदेभारत लखनऊ से लौट गई। सोमवार से वंदेभारत के पटरी पर लौटने की उम्मीद है, जिससे यह ट्रेन रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक जाएगी और शाम को इसी रास्ते से लौटेगी।
रविवार को आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ने सवा घंटे इंतजार कराया। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे देर से आई।
प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे और माघ मेला की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। इसीलिए कुछ ट्रेनें निरस्त हो रही है, वहीं कई ट्रेनों की लेटलतीफी ज्यादा है।