लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे जानकी गांव में लकड़ी माफिया ने प्रतिबंधित पेड़ काट डाले। डलमऊ रेंज के वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पूरे जानकी गांव में ठेकेदारों ने बिना परमिट छह जामुन व एक नीम का पेड़ काट डाला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डलमऊ रेंज के वनरक्षक विजय कुमार वर्मा ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों के पास पेड़ कटान का परमिट नहीं है। वनरक्षक ने शनिवार शाम आरोपी ठेकेदार राकेश निवासी बुखारा मिस्टर दीक्षित निवासी लोहानीपुर के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी एसएसआई श्यामचंद्र ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज हो गया है।