फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर गिरा पेड़, मौत

Fri, 24 Jul 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद एक पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों का मजमा लग गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ की डालें काटकर बाइक सवार को बाहर निकाला गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

पूरे घूरी मजरे विनोहरा गांव निवासी रामप्रकाश (35) पुत्र श्रीराम घर में रहकर खेती करता था। सुबह वह गांव के ही चंद्रमणि के साथ रायबरेली आया था। अपराह्न करीब तीन बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर कलसहा गांव में शीशम का एक सूखा पेड़ अचानक बाइक सवार पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामप्रकाश की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा चंद्रमणि बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों का मजमा लग गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
सूचना पर एसओ एसएन यादव मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पेड़ को कटवाकर रोड से बाहर कराकर आवागमन बहाल कराया। बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। उधर, हादसे के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी राजवती (32), बेटा विवेक (17), बेटी अनुष्का (14), भाई राजेंद्र, राजेश का रो-रोकर हाल बेहाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें