फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 1600 स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति गठित

Sat, 26 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 1600 स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। यह कदम स्कूली वाहनों के संचालन में सुधार लाने और छात्रों की सुरक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है। डीएम ने सभी स्कूलों को समितियों का गठन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। कमेटियों में स्कूल संचालकों के साथ ही तहसीलदारों समेत आठ सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि स्कूलों में संचालित वाहनों को दुरुस्त रखने के लिए डीएम के स्तर से सभी स्कूलों में समितियां गठित कराई गई हैं। प्रत्येक स्कूल की समिति में आठ सदस्य शामिल किए गए हैं। इसकी अध्यक्षता संबंधित स्कूल के संचालक करेंगे।
इन समितियों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानेदार और खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि डीएम के स्तर से सभी स्कूलों को इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को बढ़ावा देगी। इससे स्कूली वाहनों की नियमित जांच और निगरानी भी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें