फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी बाद जला प्रगतिपुरम का ट्रांसफार्मर, बेहाल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के प्रगतिपुरम मोहल्ले में एक सप्ताह पहले बदला गया ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। लोगों ने बताया कि रात में करीब दो बजे बिजली गई थी। पूरा दिन बिजली नहीं आई। इससे जहां लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे, वहीं पेयजल की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

प्रगतिपुरम मोहल्ले में पीपल के पेड़ के नीचे ट्रांसफार्मर लगा है। करीब एक सप्ताह पहले यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। एक सप्ताह तक तो सप्लाई ठीक ठाक रही, लेकिन सोमवार रात दो बजे बिजली चली गई। इससे मोहल्ले के घर अंधेरे में डूब गए।
घंटों बिजली आने का इंतजार करने के बाद गर्मी उमस से बेहाल लोग घरों से बाहर आ गए। सुबह करीब आठ बजे आधे घंटे के लिए बिजली आई फिर चली गई। फिर पूरा दिन बिजली के दर्शन नहीं हुए। लोगों ने जब विभागीय कर्मचारियों से पता किया तो बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है।
विज्ञापन

शाम को सात बजे ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। मोहल्ले के रहने वाले केसरी, मनोज कुमार, रामेश्वर ओझा, अविनाश पांडेय ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं करता है, जबकि कनेक्शन बराबर दिए जा रहे हैं।
प्रगतिपुरम उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवीण पांडेय ने बताया कि बारिश का मौसम है। इस वजह से ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें ज्यादा आती है। ट्रांसफार्मर को बदलवाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें