फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदले हुए रास्ते से चली ट्रेनें, विलंब से पहुंची

Tue, 02 Jun 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें बदले हुए रास्ते से दौड़ रही हैं। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई है। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोमवार को भी काम कराया गया, जिससे ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इस वजह से ज्यादातर ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन से पास नहीं कराया जा रहा है, जबकि आसपास से गुजरी रेल लाइनों से चला रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ने सवा तीन घंटे इंतजार कराया। इसी तरह बनारस-देहरादून जनता मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल सवा घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व वाराणसी-भटिंडा स्पेशल एक घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर चल रहे काम की वजह से भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें