फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आठ दिन बाद आई ट्रेनें, यात्रियों को राहत

Thu, 02 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन आठ दिन तक प्रभावित रहा। बुधवार को ट्रेनों का संचालन पहले की तरह होने लगा है, लेकिन लेटलतीफी में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। रूट डायवर्जन वाली ट्रेनें पहले की तरह इस जिले से दौड़ने लगीं। इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जौनपुर तक जाने लगी है।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर जंघई के निकट दोहरीकरण का काम पूरा करने के लिए 23 जून से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। मंगलवार रात काम पूरा करा लिया गया। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस के साथ स्पेशल ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया था। सभी ट्रेनें सुल्तानपुर के रास्ते दौड़ रही थीं।

अब ट्रेनें रायबरेली के रास्ते दौड़ने लगी हैं। जनता मेल भी बदले हुए रास्ते से आ रही थी, जो पुराने रास्ते से चलने लगी। रायबरेली और जौनपुर के बीच रोजाना दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतापगढ़ तक चल रही थी, जो पहले की तरह जौनपुर तक जाने लगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जंघई के पास लगभग 27 किमी. रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित था। काम पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें