फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे से फिसलकर नाले में गिरा प्रशिक्षु विमान, धू-धू करके जला, पायलट ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज में रनवे से फिसलने के बाद जला प्रशिक्षु वि? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज में सोमवार शाम रन-वे पर फिसलने से बेकाबू हुआ प्रशिक्षु विमान नाले में जा गिरा और आग लग गई। गनीमत रही कि प्रशिक्षु पायलट विमान के नाले में गिरने से पहले ही कूदकर अपनी जान बचा ली। इग्रुआ प्रशासन आग बुझाने के लिए दमकल वाहन के साथ मौके के लिए रवाना हुआ, लेकिन पानी भरी दमकल गाड़ी रास्ते में ही फंस गई।
विज्ञापन

इससे एक घंटे तक विमान धू-धू कर जलता रहा। बाद में मशक्कत कर इग्रुआ प्रशासन ने आग पर काबू पाया। इस घटना ने जहां इग्रुआ में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, वहीं अफसर इस मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहे। इलाकाई ग्रामीणों के हवाले से खबर फैली तो अधिकारियों ने हादसे को स्वीकारा। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे प्रशिक्षु पायलट विमान उड़ाना सीख रहा था।
रन-वे पर जब विमान उतरा, तभी जहाज स्लिप होकर नाले में जा गिरा। नाले में गिरते ही विमान में आग लग गई। देखते ही देखते विमान धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि प्रशिक्षु पायलट ने विमान नाले में गिरने और आग लगने से पहले ही जहाज से कूदकर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों से इसकी जानकारी इग्रुआ के अधिकारियों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इग्रुआ के पड़ोस में बसे उरे बाबा समेत कई गांवों के ग्रामीणों का मजमा लग गया। टैंक फटने के डर से कोई पास नहीं गया और दूर से जहाज को जलता देख तमाशबीन बने रहे। घटनास्थल पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अचानक नाले में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर में धुएं का गुब्बार दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर देखा तो विमान जल रहा था।
उनके शोर मचाने पर इग्रुआ के अधिकारी दमकल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच में पानी भरा दमकल गाड़ी फंस गई। इससे करीब एक घंटे बाद जहाज में लगी आग पर काबू पाया गया। तार और जाली से बनाई गई बाउंड्री के बाहर से ही ग्रामीण जहाज को जलता देखते रहे।
मीडिया प्रभारी, इग्रुआ, आरके द्विवेदी ने बताया कि सेकेंड सोलो प्रशिक्षु पायलट जसप्रीत विमान को उड़ा रहा था। रन-वे पर उतारने के दौरान विमान रपटकर बगल में बने नाले से जा टकराया, जिसके चलते आग आग लग गई। इग्रुआ की आपातकालीन कुशल प्रशिक्षण का फायदा उठाते हुए पायलट सकुशल विमान से उतर गया और किसी भी जानमाल होने से बचाया।
यह इग्रुआ के कुशल प्रशिक्षण का नतीजा रहा। इग्रुआ में इस तरह की यह पहली घटना है। ट्रेनिंग के दौरान ऐसी घटनाएं कभी-कभार हो जाती हैं। जिस विमान में आग लगी, उसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें