फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जनता निरस्त, पौने पांच घंटे देर से आई पद्मावत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी गई। ये अब एक मार्च से चलेगी। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत तीन अन्य गाड़ियां भी कल से नहीं आएंगी। इन्हें तीन महीने के लिए निरस्त किया गया है। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह पौने पांच घंटे देर से आई।
विज्ञापन

सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल और देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस तीनों ही गाड़ियां साढ़े तीन घंटे की देरी से रायबरेली पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ये गाड़ियां पिछले स्टेशनों से ही लेट हो रही हैं।
सिग्नल की गड़बड़ी से रोकी राजधानी एक्सप्रेस
रायबरेली। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस को सिग्नल में गड़बड़ी के कारण रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा। यह गाड़ी लखनऊ से वाराणसी के बीच बिना किसी ठहराव के फर्राटा भरती है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि बहुत बड़ी फाल्ट नहीं थी। ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें