फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक रोकी अर्चना एक्सप्रेस, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर शनिवार को हरचंदपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोके रखने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि स्टेशन के अधिकारियों के समझाने पर माहौल शांत हो गया। रेलवे अफसरों का कहना था कि कुंदनगंज में ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन रोकी गई है। इससे हरचंदपुर स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा और यात्री आसपास टहलते नजर आए।
विज्ञापन

लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर कुंदनगंज रेलवे स्टेशन के पास शाम 3.40 से 4.40 तक एक घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इसी बीच राजेंद्र नगर से जम्मू तवी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस इस रूट पर फर्राटा भर रही थी।
पहले तो इस गाड़ी को रायबरेली स्टेशन पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरी ट्रेनों के आवागमन में असुविधा को देखते हुए करीब 20 मिनट तक रायबरेली में रुकी रही अर्चना एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। यह गाड़ी जब हरचंदपुर पहुंची तो वहां भी इसे रोक दिया गया। यह गाड़ी करीब डेढ़ घंटे तक हरचंदपुर में खड़ी रही।
विज्ञापन

यात्रियों ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि जब ट्रैफिक ब्लॉक खत्म हो गया है तो बेवजह क्यों ट्रेन को रोके रखा गया है। हालांकि रेलवे अफसरों ने यह कहकर समझाया कि जब तक कुंदनगंज में चल रहे काम के फाइनल होने की सूचना नहीं मिलती, तब तक गाड़ी नहीं चलाई जा सकती।
हरचंदपुर स्टेशन पर 4.26 बजे पहुंची अर्चना एक्सप्रेस को 5.58 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर अरविंद ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से अर्चना एक्सप्रेस को रोका गया था। जैसे ही ट्रैफिक ब्लाक समाप्त हुआ, ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने अपनी शिकायत जरूर की थी, लेकिन कोई हंगामा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें