फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: नौ दिन निरस्त रहेंगी चार जोड़ी ट्रेनें, पंजाब मेल समेत कई गाड़ियों का मार्ग बदला

Sun, 12 Feb 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले में रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के तहत अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला और प्रतापगढ़ में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इस वजह से 20 से 28 फरवरी तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चार जोड़ी रेलगाड़ियों का संचालन निरस्त रहेगा। पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस, रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस, बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-लखनऊ स्पेशल, लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन को 20 से 28 फरवरी तक निरस्त किया गया है।
हावड़ा और अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों दिशाओं की पंजाब मेल 19 से 27 फरवरी तक रायबरेली तो आएगी, लेकिन इसे अमेठी के बजाए फाफामऊ-ऊंचाहार के रास्ते चलाया जाएगा। यशवंतपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन भी फाफामऊ-ऊंचाहार के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

जम्मू तवी और पटना के बीच चलने वाली दोनों दिशाओं की अर्चना एक्सप्रेस, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस को सुल्तानपुर के रास्ते चलाया जाएगा, जिससे ये ट्रेनें रायबरेली नहीं आएंगी। प्रतापगढ़ और भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेन रायबरेली तक ही चलेगी। रायबरेली से प्रतापगढ़ के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक घंटा देरी से रवाना किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि अभी आदेश नहीं आया है, लेकिन नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें