फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जाम लगने से दो घंटे तक यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
जगतपुर कस्बा में सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर स्थिति लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के दौरान भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से करीब एक किलोमीटर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक जाम से लोग परेशान रहे। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस को निकालने के लिए रेलवे क्रॉसिंग बंद की गई थी। इस दौरान दोनों ओर से बड़ी संख्या में वाहन पहुंच गए। भारी वाहनों की वजह से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोनल, रमणेश द्विवेदी, हिमांशु, अंकित द्विवेदी, तेजभान सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जगह कम होने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दोनों ओर से एक साथ भारी वाहनों के न निकल पाने से समस्या और गंभीर हो जाती है।
थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्र ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजकर आवागमन सुचारु करा दिया गया। फिलहाल यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें